10 करोड़ की लागत से निर्मित 2 प्रधानमंत्री सड़को का सांसद ने किया लोकार्पण
एम ए कुशीगर न्यूज
रिपोर्टर मुनीर आलम
विशुनपुरा विकास खण्ड के पिपरा थाना मोड़ पर ग्रामीण अभियंता विभाग पी आई यू कुशीनगर द्वारा एन डी आर तकनीक के निर्मित पिपरा से बलकुड़िया सम्पर्क मार्ग लम्बाई 6.1 किमी लागत 6.30 करोड़ रुपए और बलकुड़िया पिपरा मार्ग से सिसवा गोइती वाया नोनियापट्टी गंभीर छपरा सम्पर्क मार्ग लागत 3.78 करोड़ लम्बाई 5 किमी का लोकार्पण कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने विधि विधान से कर बलकुड़िया बाजार में सभा को संबोधित किया। सांसद ने कहा की 2014 में केंद्र मोदी जी का और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के द्वारा निरंतर आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया की जा रही है।ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य मार्गो को प्रधानमंत्री ग्राम सकड़ योजना से जोड़ा जा रहा है।आज देश और प्रदेश में विकास की एक नई मिशाल कायम की जा रही है। केन्द्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेद भाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है।और यही कारण है कि इस बार भी केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पैर का नारा साकार होगा और तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासनी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल,जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंता आर पी सिंह, मण्डल अध्यक्ष महेश रैनियार, राधेश्याम गुप्ता,जिला अध्यक्ष प्रधान संघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, सूर्य प्रकाश शुक्ला शशि कांत पाण्डेय, आदर्श धर दुबे, सूरज तिवारी, अवर अभियंता अरविंद सिंह, देवेंद्र चौहान, संजय राय,कुणाल राव, संजू शाही,बृज भूषण गुप्ता,ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, नित्यानंद पाण्डेय, जय किशुन रौनियार, राम शरण दास महाराज,जय किशुन रौनियार, हेमंत मिश्रा, चन्दन शर्मा, जितेन्द्र सिंह, हरीश पिंटू मिश्रा, धीरज तिवारी लल्लन गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment