विजय दूबे का हुआ पिपरा में स्वागत
एम ए कुशीनगर न्यूज
रिपोर्टर मुनीर आलम
कुशीनगर /विशुनपुरा लोकसभा चुनाव 2024 के लिये भाजपा सांसद प्रत्याशी पुनः विजय दुबे को बनाए जाने के बाद आज पिपरा बाजार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन यहां के क्षेत्र वासियों द्वारा किया गया। मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार व दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में श्री दुबे का स्वागत फूल व मालाओं से किया। जय श्रीराम व विजय दुबे की जय घोष का नारा पिपरा बाजार में लगाया गया। पुनः प्रत्याशी बनाए गए विजय दुबे के सम्मान में साथ चल रहे गाड़ियों का काफिला और भीड़ देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार विजय दुबे अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी मतों से जीतेंगे।
स्वागत समारोह से अभीभूत होकर विजय दुबे ने कहा कि मैं जन आशीर्वाद से और जनता की दी गई ताकत से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना हिस्सेदारी निभाने जा रहा हूं। कुशीनगर की जनता को सदा अपना परिवार मानकर सांसद रहते हुए मैं लगातार सेवा किया हूं। आपकी सेवा करने के लिए सर्वाधिक अपने क्षेत्र में ही रहा।
इस बार आपका भरपूर आशीर्वाद की जरूरत है क्योंकि मोदी जी से विकसित भारत बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।मैं सदा आपके मान सम्मान और अधिकार के लिए काम करता रहूंगा
मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने कहा कि ऐसे सांसद हमें मिला है जिनकी सहजता और शालीनता से सभी प्रभावित होते हैं कुशीनगर का विकास आपसे ही संभव है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा जनता को विजय दुबे से ही उम्मीद है क्योंकि आपका कार्य शैली और साफ सुथरी राजनीति पर क्षेत्रवासी भरोसा करते हैं। इस बार श्री दुबे को 8 लाख के पार मतों से भारी जीत दिलाने का जनता मन बना चुकी है।
स्वागत और दुबे जी का अभिनंदन के अवसर पर नित्यानंद पाण्डेय, लल्लन जायसवाल, लालजी दास जी,अनिल राय, हरीश पाण्डेय, उमाशंकर मिश्र, वरुण राय, शशिकांत पाण्डेय, देवेश पाण्डेय,राजकुमार तिवारी,संतोष गुप्ता, दिवाकर मिश्र, योगेंद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, भोला जायसवाल, विनय दूबे,सहाबुद्दीन अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, बालक पासवान, मन्नू जायसवाल, हरिश्चंद्र चौहान, गजानंद तिवारी, बलिस्टर मिश्रा, रमेश पासी, गुड्डू जायसवाल, विशाल गोंड,चंद्रभान कुशवाहा,ध्रुव नारायण कुशवाहा, शैलेश मद्धेशिया,सन्नी मद्धेशिया चौथी सैनी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।
Comments
Post a Comment