प्रिया यादव का दिल्ली में श्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
एम ए कुशीनगर न्यूज
उत्तर प्रदेश प्रभारी मसरूर रिजवी
नॉर्थ जोन खेलो इंडिया वूमेन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रिया यादव दिल्ली वापस लौटीं। श्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के राज्य मंत्री ने प्रिया यादव को बुके देकर सम्मानित किया और उत्साह बढ़ाया। दिनांक 8 सितंबर 2024 को जब प्रिया अपने शिवालय योगा सेंटर पहुंचीं, तो वहां का माहौल अत्यंत हर्ष और उल्लास से भरा हुआ था।
प्रिया के योग गुरु श्री सूरज शर्मा सहित वहां उपस्थित सभी अधिकारीगण और योग साधक महिला एवम पुरुषों ने उत्साहपूर्वक प्रिया का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे थे। प्रिया के इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, श्री रंजीत कुमार यादव और श्रीमती रम्भा यादव, भाई तुषार यादव उमंग यादव, और भाभी नेहा यादव सहित पूरे यादव परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी बेटी पर उन्हें गर्व है, और पूरे परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।
Comments
Post a Comment