नेकी की राह में आलमगीर अंसारी का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित


कोरोना काल में लोगों की मदद कर पेश की इंसानियत की मिशाल

एम ए कुशीनगर न्यूज
उमर फारूक 

कुशीनगर कसया इंसान के साथ किये गये भलाई का मोल ईश्वर की दृष्टि से उपकारी माना गया है। इसी उपकारी सृष्टि की संरचना को साकार मानकर वरिष्ठ समाजसेवी रेड हिल्स‌‌ ग्रुप आलमगीर अंसारी ने अपना जीवन नेकी की राह पर चलते हुए अल्ल्लाह को समर्पित कर इंसान व इंसानियत की भलाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। कहा गया है कि भलाई के बदले इंसान को भलाई ही मिलता है। रेड हिल्स सीएमडी श्री अंसारी का प्रतापी चेहरा राजपूताना तेवर को दर्शाता है। इसी जज्बे और तेवरी जुनून ने समाजसेवी आलमगीर अंसारी को आम अवाम के बीच ला खड़ा किया है। जिसका परिणाम यह है कि गरीबों ने सीएमडी रेड हिल्स‌‌ ग्रुप आलमगीर अंसारी को मसीहाई नजरिए से देखने लगे हैं। हजारों लोगों की दुआओं को साथ लेकर चलने वाले अंसारी गरीबों की जिन्दगी बन चुके हैं। समाज में बहुत कम लोग ही होंगे जो दूसरे की पीड़ा और परेशानियों को समझ सकते हैं।
रेड हिल्स‌‌ ग्रुप सीएमडी आलमगीरअंसारी कोई संत नहीं हैं परन्तु गरीबों के लिए वह किसी संत से कम भी नहीं हैं। रेड हिल्स‌‌ ग्रुप अंसारी नीत नये कार्यों को संचालित करते रहते हैं। वह अल्लाह की इबादत करते हैं, उसके बाद दुनियाबी एतबार से लोगों की समस्याओं से मुखातिब होते हैं। पूरे दिन लोगों की परेशानियों से पवन सिंह दो चार होते रहते हैं। लोग बड़े ही हसरतों भरी निगाहों से देखते हैं। पीड़ितों की पीड़ा पवन सिंह नहीं देख सकते हैं। जब लाकडाउन में पूरी दुनिया हैरान व परेशान थी। समाजसेवी सीएमडी आलमगीर अंसारी ने गरीबों का साथ नहीं छोड़ा और खुलकर जरूरतमंदों की मदद की। लोग कहते हैं सारी दुनिया सब पर श्री अंसारी की पैनी नजर होती है। वह लोगों की समस्याओं का समाधान व निदान करते रहते हैं। कोरोना काल मे सीएमडी आलमगीर अंसारी अपने सामाजिक बुनियाद पर लोगों की।आर्थिक मदद करने की हिम्मत जुटाये हुए थे। यह उनका ब्रत था।मदद करने में तल्लीन रहने का व्रत। लाकडाउन में वह रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की मदद में सबसे आगे की पंक्ति में दिखाई दे रहे थे। मंदिरों, मस्जिदों, घरों में रेड हिल्स‌‌ ग्रुप सीएमडी आलमगीर अंसारी के सेहत और लम्बी उम्र की हर रोज प्रार्थनाएँ और दुआएं होती रहती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एम. एस. डी. कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

एमएसडी कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

कुशीनगर चांद के दीदार, अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज हुई अदा