रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर व्यापार मंडल महिला जिला अध्यक्ष ने बांटी मिठाई, दी शुभकामनाएं
एम ए कुशीनगर न्यूज रिपोर्टर मुनीर आलम पडरौना (कुशीनगर)।रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पडरौना विधानसभा क्षेत्र के खिरकिया गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वांचल व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी के निर्देश पर व्यापार मंडल महिला जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ वीरांगना झांसी की रानी को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व त्याग को याद किया। जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने उपस्थित बहनों को मिठाई खिलाकर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय नारी शक्ति का सर्वोच्च प्रतीक हैं और उनके जीवन से हर महिला को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र की वीर बेटियों के योगदान को नमन किया