Posts

Showing posts from June, 2024

भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू

Image
एम ए कुशीनगर मुनीर आलम  विशुनपुरा विकास खण्ड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानि कि आज बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 10 वां संस्करण है। योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं? आज, हम यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक ऐसा दिन है, जो उस प्राचीन प्रथा को समर्पित है जिसने दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने के लिए सीमाओं को पार कर लिया है। यह एक ऐसा दिन है जब योग को अपनाने के लिए सभी लोग एक साथ आ रहे हैं।  व्यस्त जीवन में खुद के लिए निकाले कुछ समय और लगाए ज़ोर के ठहाके योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्त...