भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू

एम ए कुशीनगर
मुनीर आलम 
विशुनपुरा विकास खण्ड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानि कि आज बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 10 वां संस्करण है। योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?
आज, हम यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक ऐसा दिन है, जो उस प्राचीन प्रथा को समर्पित है जिसने दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने के लिए सीमाओं को पार कर लिया है। यह एक ऐसा दिन है जब योग को अपनाने के लिए सभी लोग एक साथ आ रहे हैं।
 व्यस्त जीवन में खुद के लिए निकाले कुछ समय और लगाए ज़ोर के ठहाके
योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। भारत में ऋषि-मुनि भी खुद को फीट रखने के लिए योग का सहारा लेते थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने कहा कि 
योग का उद्देश्य हमारे जीवन का समग्र विकास करना है । या इसे ऐसे कह सकते है कि जीवन का सर्वांगीण विकास करना । सर्वांगीण विकास से तात्पर्य यहाॅ शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास से है। योग जीवन जीने की कला है। मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडे मंडल उपाध्यक्ष रामाज्ञा चौहान अनिल कुमार राय लल्लन जायसवाल मंडल मंत्री रितेश दुबे संदेश दुबे दिनेश राय
शक्ति केंद्र संयोजक ओमप्रकाश दुबे राजकुमार गुप्ता हरीश पांडे धनंजय जगन्नाथ मिश्रा प्रमोद श्रीवास्तव महेंद्र पाठक पंकज राय भाजपा नेता वरुण राय प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल अशोक चौधरी रविंदर खरवार संजय चंद्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

एम. एस. डी. कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

एमएसडी कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

कुशीनगर चांद के दीदार, अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज हुई अदा