विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सबको अनंत शुभकामनाएं
एम ए कुशीनगर न्यूज
कुशीनगर प्रभारी उमर फारुक
कुशीनगर जनता के सेवक के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी और दीन दुखियों के मसीहा रेड हिल्स ग्रुप सीएमडी आलमगीर अंसारी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया से बात करते हुए श्री अंसारी ने कहाँ कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण का संहार कर लंका पर विजय
प्राप्त की थी। सम्पूर्ण भारत में देता है। दशहरा हम सबके जीवन अंत यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव। एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा परुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सही मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश
मे एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है, जो चलता है सत्य की राह पर वो विजय का प्रतीक बन जाता है बुराई का हरहाल में निश्चित है और सच्चाई की जीत सुनिश्चित है। मां दुर्गा की नौ दिनों तक हुई उपासना के बाद दशहरा का पर्व हम सबके जीवन मे ढेर सारी खुशियां लेकर आए। यह त्ध्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व प्रसन्नता का संचार करे।
Comments
Post a Comment