राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के तत्वाधान में सामाजिक सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
एम ए कुशीनगर न्यूज
हृदेश कुशवाहा
पडरौना नगर के एक स्थानीय होटल में राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी का के तत्वाधान में सामाजिक सद्भावना सम्मलेन का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय हित ही सर्वोपरि है,ऐसे में दलित समाज के हर जाति और धर्म समुदाय से जुडे दबे कुचले लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती के शिखर पर लाने का कार्य किया जाएगा । इसके लिए शिक्षा स्वास्थ्य और न्याय व्यवस्था एक समान करना बेहद जरूरी है।
टुनटुन पांडेय और राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को नगर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ताओं के सामाजिक सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का मुख्य उद्देश्य है,कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए,इसमें महिलाओं के लिए स्वच्छ और भय मुक्त वातावरण की व्यवस्था भी कायम की जानी चाहिए। इतना ही नहीं सभी युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था मुहैया करने समेत आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक पौराणिक एवं धार्मिक शिक्षा को भी समायोजित करना पार्टी की मुख्य धारा है। श्री पांडेय ने आगे कहा कि इस पार्टी के बैनर तले हर धर्म का सम्मान रूप से सम्मान के लिए कटिबंध है,इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने की भी मांग उठायेगी। पार्टी की बैठक के बाद उन्होंने पार्टी से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग से मीटिंग की इसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा कर क्षेत्र में महिलाओं को भी पार्टी की पदाधिकारी बनाने समेत कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अलावा पडरौना विधानसभा से प्रियदर्शनी तिवारी को भी प्रभारी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन तिवारी प्रदेश सचिव वीरेंद्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष मदन पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल तिवारी ने किया ।संचालन पंकज पुरवइया और जयनाथ राजभर ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संतोष दिक्षित,वीरेंद्र पांडेय, उमेश पांडेय,राजकुमार पांडेय,चंद्रभान तिवारी,राजेश्वर त्रिपाठी,सुनील पांडेय,डॉ आनंद तिवारी,डॉक्टर श्रवण तिवारी,विक्रांत त्रिपाठी,जयनाथ राजभर आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में रामनक्षत्र पांडेय, पंडित सुरेश सुरेंद्र तिवारी, पांडेय,राजेश्वर तिवारी, जटाशंकर तिवारी,चंद्रभान तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,प्रेम नाथ पांडेय,उमेश चौबे, तिवारी,दिनेश चौबे, राकेश तिवारी,गुड़िया मिश्रा, सुमन उपाध्याय, रागिनी पांडेय शकुन्तला मिश्रा,टुन्नी तिवारी सुघा तिवारी, प्रमोद तिवारी, उमेश कुमार सिंह,अखिलेश तिवारी, अशोक तिवारी अक्षत तिवारी, मारुत तिवारी,अंश तिवारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment